- पलवल में करण दलाल का भाजपा सरकार पर हमला
पलवल में रविवार को कांग्रेस ने ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने इसमें भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, भेदभाव और अपराध बढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में अधिकारी गांवों में जाकर लोगों की शिकायतें सुनते थे।
दलाल ने कहा कि पलवल में जलभराव, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और अवैध कॉलोनियों जैसी समस्याओं से लोग परेशान हैं। उन्होंने किसानों की समस्याओं और खाद्य पदार्थों में मिलावट का मुद्दा भी उठाया। पुलिस पर अपराध रोकने के बजाय चालान काटने में व्यस्त रहने का आरोप लगाया।
‘कांग्रेस में संगठन की कमी रही, भाजपा ने फायदा उठाया’
जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा कि कांग्रेस में संगठन की कमी रही, जिसका भाजपा ने फायदा उठाया। अब संगठन को मजबूत किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया। सम्मेलन का संयोजन ब्लॉक अध्यक्ष अनूप पाराशर ने किया, जबकि मंच संचालन राजेश्वर गर्ग ने किया।
