- बीजेपी में रामकुमार-गौतम, कांग्रेस में जेपी, जजपा में दिग्विजय, इनकी बातों में दिवाल नहीं
दिग्विजय चौटाला द्वारा इनेलो विधायकों को लेकर दिए गए बयानों पर रानियां से इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने पलटवार करते हुए मीडिया को दिए बयान में दिग्विजय कुछ भी कहे, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वो कौन है, जो कुछ कहने वाला। दिग्विजय सहित तीन नेताओं को झूठा करार दिया है।
अर्जुन चौटाला बोले, इस प्रदेश में तीन बड़े झूठे हैं। एक पहला बड़ा झूठा है बीजेपी में विधायक रामकुमार गौतम, दूसरा बड़ा झूठा है कांग्रेस के अंदर सांसद जयप्रकाश उर्फ जेपी और तीसरा बड़ा झूठा है जजपा में दिग्विजय। इनकी बातों में न कोई दिवाल होता। मैं तो ज्यादा गौर करता नहीं।
विधायक अर्जुन चौटाला बुधवार शाम को सिरसा में डबवाली रोड स्थित इनेलो कार्यालय में वर्करों के साथ मीटिंग ले रहे थे। उसी दौरान अर्जुन चौटाला ने मीडिया को यह बयान दिया।
इस सरकार को जनता नहीं चाहती : अर्जुन
बीजेपी सरकार के दो साल पूरे होने पर विधायक अर्जुन चौटाला बोले, ये वो सरकार है, जिसे प्रदेश की जनता भी नहीं चाहती थी।
दिग्विजय ने कहा था-विधायक राबड़ी पीकर सो गए
जजपा के यूथ प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला पिछले कुछ दिनों से डबवाली में सक्रिय है और डबवाली से इनेलो विधायक आदित्य चौटाला राबड़ी पीकर सो गए हैं और उनको हलके से कोई सरोकार नहीं। यहां कोई विकास नहीं करवाया। विधायक न रहते हुए भी जजपा की ओर से युवाओं को खेल किट व अन्य सामान दिलाया है। पानी भी हम लेकर आएंगे।
गांव चौटाला में पार्टी कार्यक्रम में मंच से संबोधन में दिग्विजय ने कहा था, इनेलो वालों का इलाज करने के लिए यहां नया मकान बना रहे हैं। जजपा के कार्यक्रम में आने वाले कार्यकर्ताओं को इनेलो वाले फोन करके परेशान करते हैं।
कर्ण चौटाला के नूंह रैली में दिए भाषण पर भी बयान में कहा था, ये हर समय तोप, हथियार व मरने-मारने वाली बात करते हैं। इनको तोप दे दो और हमें सरकार बनाने का मौका दे दीजिएगा।
