कांग्रेस मजदूरों को हक दिलाने के लिए 25 फरवरी तक प्रदेशव्यापी आंदोलन रहेगा जारी
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय चंडीगढ़ में एआईसीसी के देशव्यापी मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान के तहत आयोजित महत्वपूर्ण बैठक हुई । बैठक में भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा को खत्म करने की साजिशों पर विस्तार से चर्चा की और मजदूरों के हक की लड़ाई को तेज करने के लिए अपने विचार सांझा किए।
रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि भाजपा सरकार ने मनरेगा का नाम ही नहीं बदला बल्कि इसे खत्म करने की साजिश की है। इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में बिगुल बजाएगी। भाजपा वाले सिर्फ नाम बदलने में विश्वास रखते हैं, काम में नहीं। बीजेपी सरकार ने मनरेगा स्कीम को समाप्त करके मजदूरों के रोजगार के अधिकार पर बहुत बड़ा प्रहार किया है।
– मनरेगा मजदूरों को काम न मिलने पर मुआवजा नहीं मिल रहा
हरियाणा के लाखों मनरेगा मजदूरों को 100 दिन के काम का कानूनी हक और काम न मिलने पर मुआवजा भी नहीं मिल रहा है। मजदूरों को उनका हक दिलाने के लिए 10 जनवरी से 25 फरवरी तक प्रदेशव्यापी आंदोलन जारी रहेगा।
