- जींद में पूर्व सांसद सुरेंद्र बरवाला के निवास पर उनके बड़े भाई स्व. ब्रिजेंद्र सिंह के निधन पर शोक सभा में श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे
सांसद दीपेंद्र हुड्डा शुक्रवार को जींद में पूर्व सांसद सुरेंद्र बरवाला के निवास पर पहुंचकर उनके बड़े भाई स्व. ब्रिजेंद्र सिंह के निधन पर शोक सभा में श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में किसानों को बाढ़, जलभराव से व्यापक नुकसान हुआ और प्रदेश को बाढ़ग्रस्त घोषित नहीं किया गया। जबकि, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली समेत हिमाचल प्रदेश को बाढ़ग्रस्त घोषित कर राहत पैकेज दिया गया। प्रदेश के साढ़े पांच लाख किसानों ने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर नुकसान का पंजीकरण कराया। सिर्फ 50 हजार किसानों को मुआवजा मिला।
कांग्रेस सरकार के समय हरियाणा के किसानों को फसल खराबे का पंजाब से दोगुना
2014 तक कांग्रेस सरकार के समय हरियाणा के किसानों को फसल खराबे का पंजाब से दोगुना और देश में सबसे ज्यादा मुआवजा मिलता था। आज किसानों को आधा मुआवजा मिल रहा है। हरियाणा में धान, बाजरा, नरमा समेत किसी फसल पर एमएसपी तक नहीं मिली।
-केंद्र सरकार ने हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित प्रदेश घोषित किया है
लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हरियाणा की हर महिला को 2100 रुपए देने की घोषणा की गई थी। जब देने की बारी आयी तो नई शर्तें जोड़ दी गईं। केंद्र सरकार ने हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित प्रदेश घोषित किया है।
– ईडी की छापेमारी की कड़ी निंदा
उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप और उनके पुत्र विजय प्रताप के निवास पर ईडी की छापेमारी की कड़ी निंदा की। इस अवसर पर सांसद जय प्रकाश जेपी, विधायक इंदुराज नरवाल, विधायक जस्सी पेटवाड़, पूर्व विधायक सुभाष गंगोली मौजूद रहे।
