- इसलिए मारा, बिहार CM का मुंह काला करो, ₹5 लाख दूंगा
हरियाणा के रोहतक में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि पुलिस मेरा एनकाउंटर करा सकती है। जयहिंद ने कहा कि मैं भी बिहार के भरत तिवारी की तरह क्रांतिकारी हूं, उसका भी इसी कारण एनकाउंटर हुआ। अब मैं निशाने पर हूं।
जयहिंद भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा-बिहार के सीएम सम्राट चौधरी को जो एक जूता मारेगा, उसे एक लाख रुपए ईनाम दूंगा। जो थप्पड़ मारेगा, उसे दो लाख रुपए। जो मुंह काला करेगा, उसे 5 लाख रुपए और जो जूतों की माला डालेगा, उसे 11 लाख रुपए दूंगा। पैसों के लिए चाहे किडनी बेचनी पड़े, लेकिन वादा पूरा करूंगा।
इसके बाद भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देते हुए कार्यक्रम में ही मौन रखा और बाद में सामूहिक मुंडन तक करवाया।
भरत तिवारी क्रांतिकारी था, इसलिए मारा
नवीन जयहिंद ने कहा कि भरत तिवारी एक क्रांतिकारी था, उसका एनकाउंटर नहीं बल्कि पुलिस ने हत्या की है। बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने ही हत्या करवाई है। स्थानीय एसपी भरत तिवारी के घर जाकर उसकी मां-भाई को धमकाता रहा था। ये सरकार का तानाशाही रवैया दिखाता है।
जयहिंद बोले- मेरा भी एनकाउंटर कर सकतेः नवीन जयहिंद ने आगे कहा कि हरियाणा सरकार ने कई केस उनके ऊपर भी लगा रखे हैं। सरकार भविष्य में उनका एनकाउंटर भी करवा सकती है। क्योंकि आज देश क्रांतिकारियों का नहीं रहा, जो आवाज उठाता है, उसे मारा जाता। भरत तिवारी ने एक संदेश दिया कि एक आदमी भी लड़ सकता है। भरत तिवारी अपनी आखिरी सांस तक भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ा, मैं भी लड़ता रहूंगा।
भ्रष्ट सिस्टम व सरकार से पूछेंगे सवाल
भरत तिवारी की मौत पर ना तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ बोले और ना ही विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कुछ कहा। सिस्टम व सरकार दोनों के खिलाफ आवाज उठाने वाले को कुचल दिया जाता है। लेकिन वह सिस्टम व सरकार से सवाल पूछते रहेंगे।
सुप्रीम कोर्ट सीबीआई जांच करवाए
नवीन जयहिंद ने कहा कि नेता व अधिकारियों से सवाल करना गलत नहीं है। भरत तिवारी ने भी सरकार व अधिकारियों से सवाल किए थे, जिसके कारण उसे मार दिया गया। सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में अपने अंतर्गत सीबीआई की जांच करवाई चाहिए, ताकि भरत तिवारी के परिवार को न्याय मिल सके।
