• सड़कें उखाड़ी, बिना तालमेल की खुदाई से शहर बेहाल

सिरसा शहर में अमृत योजना और अन्य भूमिगत परियोजनाओं के तहत बिना सही तालमेल के की जा रही खुदाई को लेकर सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जगह-जगह सड़कें खोदने से शहर में धूल, ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। जिससे आम लोगों को रोजाना भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

कुमारी सैलजा ने बताया कि उन्होंने सितंबर 2025 में ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आधुनिक ट्रेंचलेस तकनीक अपनाने का सुझाव दिया था, ताकि बार-बार सड़कें न खोदनी पड़ें। लेकिन सरकार ने समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया। अब उन्होंने मुख्यमंत्री से खुद हस्तक्षेप कर सिरसा की स्थिति का संज्ञान लेने और लोगों को राहत दिलाने की मांग की है।

सीएम को लिखे पत्र में कहा- ड्रेनेज सिस्टम से रास्ते बने कठिन