• परीक्षा केंद्रों के लिए संयोजक-सह-संयोजक बनाए, पूर्व MLA और चेयरमैन संभालेंगे हेल्प डेस्क

फतेहाबाद जिले में आज से 2 दिन तक चलने वाली H-TET परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा और सहयोग के लिए भारतीय जनता पार्टी ने हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं। इन हेल्प डेस्कों पर एक संयोजक और 4 सह-संयोजक नियुक्त किए हैं। विशेष बात यह है कि पूर्व विधायकों से लेकर हरियाणा सरकार में चेयरमैनों तक को संयोजक बनाया गया है।

पूर्व विधायक दुड़ाराम, पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा, हरियाणा सरकार में चेयरमैन राजपाल बैनीवाल, बलदेव ग्रोहा तक हेल्प डेस्कों पर बैठकर अभ्यर्थियों की मदद करते नजर आएंगे। इन हेल्प डेस्कों पर परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन से लेकर परिवहन तक की सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले में 15 परीक्षा केंद्रों पर 8680 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

जिले में एचटेट परीक्षा के लिए कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 8 हजार 680 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिला मुख्यालय पर बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर भाजपा संगठन की ओर से हेल्प डेस्क लगेंगे। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए वाहन की जरूरत होगी, तब वह भी मुहैया करवाया जाएगा।

चौ. मनीराम गोदारा महिला कॉलेज, भोडियाखेड़ा

यहां हरियाणा सरकार में चेयरमैन राजपाल बेनीवाल को संयोजक बनाया गया है। उनके साथ जसवंत माचरा, भारती सचदेवा, संजय इन्दोरा एवं सोनू चालिया को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

क्रिसेंट पब्लिक स्कूल

इस परीक्षा केंद्र पर पूर्व विधायक दुड़ाराम को संयोजक बनाया गया है। उनके साथ मार्केट कमेटी चेयरमैन जगदीश जाखड़, विजय जांगड़ा, नीलम मेहता एवं सीताराम बिश्नोई को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बाल भवन के पास

यहां एग्रो इंडस्ट्रीज के चेयरमैन भारत भूषण मिड्‌ढा संयोजक बनाए गए हैं। उनके साथ मनदीप योगी, सुगम वाल्मीकि, नरेन्द्र बागड़ी एवं दुर्गेश अरोड़ा को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

एमएम कॉलेज

इस परीक्षा केंद्र पर जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खिचड़ को संयोजक बनाया गया है। उनके साथ महिला जिलाध्यक्ष डॉ.सुमन बजाज, सुभाष खिचड़, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा और सुरेंद्र बिश्नोई को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

एसबीपी डीएवी सेंटेनरी स्कूल, बीघड़ रोड

यहां पर हरियाणा सरकार में एससी वित्त एवं विकास निगम के चेयरमैन बलदेव ग्रोहा को संयोजक बनाया गया है। उनके साथ युवा जिलाध्यक्ष बिट्‌टू गुर्जर, संदीप भोडिया, तृप्ता शर्मा, अमृतपाल खूंबर को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

अपेक्स पब्लिक स्कूल, सतीश कॉलोनी

इस परीक्षा केंद्र पर जिला महामंत्री अशोक जाखड़ को संयोजक बनाया गया है। उनके साथ धनंजय अग्रवाल, पूनम सिंगला, सन्नी बंसल एवं अमित सहारण को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल

यहां पर जिला उपाध्यक्ष इन्द्र गावड़ी संयोजक बनाए गए हैं। उनके साथ पार्षद निलांशी शर्मा, विक्रम मराठी, आर्यन ग्रोवर और रवि शर्मा को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

एमएसडी स्प्रिंगबेल पब्लिक स्कूल

यहां पर रतिया के पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा संयोजक बनाए गए हैं। उनके साथ डॉ. रणजीत ओढ़, राधेश्याम झाझड़ा, राजेश मुटियार एवं मंजू बाजीगर को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, सिरसा रोड

यहां पर जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा को संयोजक बनाया गया है। उनके साथ रामकुमार मेहरा, शम्मी ढिंगड़ा, नवीश सचदेवा और बीबो इंदौरा को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।