- बेटे का पलटवार-लुप्त पार्टी का गुप्त मुख्यमंत्री
इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे ऐलनाबाद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह बेनीवाल को गाली देते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सिरसा के ऐलनाबाद एरिया के गुड़ियाखेड़ा का बताया है, जिसमें चौटाला कह रह है- एक इस भरता सिंह को स्पीकर कहवे कि बोल किमै। यह हाथ जोड़कर खड़ा हो जा और कहता- मेरा गला खराब है। गला के किसी के बाप का खराब है, बोलना ए कोनी आवै नी। गाली देते हुए कहा कि हालत इसी है कि चार लोगों के बीच खड़ा होकर बात कोनी कर सके। चौटाला के इस बयान सियासी हलचल शुरू हो गई है। सबसे पहले विधायक भरत सिंह के बेटे सुमित बैनिवाल ने चौटाला पर पलटवार किया है। वीडियो जारी करके कहा- आज एक लुप्त पार्टी का गुप्त मुख्यमंत्री, स्वयंभू मुख्यमंत्री, जो रात को मुख्यमंत्री बनने का सपना लेके सोवे।
आगे टिप्पणी करते हुए कहा कि अभय सिंह चौटाला जी ऐलनाबाद के गांव के दौरे के दौरान लोकप्रिय विधायक भरत सिंह बैनिवाल के लिए बहुत ही निम्न स्तर की टिप्पणी की है और ओच्छी शब्दावली बरती।
उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष बैनिवाल ने भी विधायक भरत सिंह का समर्थन करते हुए इनेलो पर तंज कसा और कहा- जनता विश्वास जता चुकी है। इसके अलावा सोशलमीडिया पर भी लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे है।
तो थारै गांव को कुछ न कुछ देता ही था
अभय सिंह चौटाला बोले, मैं जब एमएलए था, तो थारै गांव को कुछ न कुछ देता ही था। अब तो विधायक नहीं हूं, तो भी थाने कुछ देऊं। लोगों से हां भरवाते हुए बोले, देऊं हूं के नहीं बताओ। फेर या बात समझ नहीं आई कि वो एमएलए कैसे बन गया। एक टाइम तो वो था, जब मैं एसेंबली में बोलता था, तो सारा देश मोबाइल देखते थे और ये कहते थे कि आज ऐलनाबाद का विधायक ने हरियाणा के लोगों की लड़ाई लड़ी।
गला के किसी के बाप का खराब है
अभय चौटाला बोले, एक इस भरता सिंह को स्पीकर कहवे, कि बोल किमै। हाथ जोड़कर खड़ा हो जा और कहता- मेरा गला खराब है। गला के किसी के बाप का खराब है, बोलना ए कोनी आवै नी। गाली देते हुए कहा कि हालत इसी है कि चार लोगों के बीच खड़ा होकर बात कोनी कर सके। ओ थारो पक्ष कैसे लेगा। आज बिना विधायक होने के बावजूद थारे इस गांव में पिछले दो साल में एक करोड़ तीन लाख 70 हजार रुपए भेजे हैं।
ध्यान राखियो, कदै वोट किसे और को दे दो
अभय बोले, ध्यान राखियो। कदै पैसा मेरे से लो और वोट किसी और को देकर आओ। ठीक है, आगे ध्यान राखियो। इसी पर लोगों ने भी कहा कि अबकी बार वोट डालेंगे। थारे गांव में कोई आ जा तो थाम कोई चाय-पानी पूछो हो कै नहीं। किसने पूछा हो। थाम तो खाया-पिया बैठा हो, मैं तो सुबह से फिर रहा हूं।
सुमित बेनिवाल ने वीडियो जारी कर चौटाला पर किया पलटवार
उतना ही बोलो, जितना सुन सको
समित बैनिवाल ने आगे कहा, हम आवां न आवां। न करवां, इनको कुछ नहीं बोलना। हम ही जीतागें। जनता ने इनको आईना दिखाया और फैसला लिया भरत सिंह बैनिवाला को विधायक बनाया। ये बात सहन नहीं हो रही कि आम घर से एक आदमी ने सारी उम्र संघर्ष करके कैसे हराया। ये ही कहूंगा कि जुबां को लगाम रखे। उतना ही बोलो, जितना सुन सको। लोकतंत्र में ये हैं कि कोई कमी है, तो उसकी निंदा कर सकते हैं, लेकिन असभ्य बोलना, ये कतई मंजूर नहीं है। न थाने कोई छूट है कि कुछ भी बोलो।
आज दो साल बाद ऐलनाबाद हलके की थामनै याद आ गई। पूरा दो साल नहीं आए। पिछले साल एक दिन इतनी बारिश हो गई कि फसल बर्बाद हो गई और गुडियाखेड़ा में फसल बर्बाद हुई और शक्कर मंदौरी में गांव डूबने की कगार पर था। उस समय लोगों का हालचाल जानने नहीं आए। अब रैली का लोगों को निमंत्रण देने आ गए। सिर्फ अपने मतलब को आते हैं। जद ऐ इस जनता ने फैसला लिया हो।
कहां नाक रगड़ी, वो सब लोगों को पता
सुमित ने वीडियो में आगे कहा, ये ही शब्दावली रही तो अगली बार भी जनता थामने सबक सिखाएगी। गांव में और लोगों के सामने बात करो कि कांग्रेस की सरकार बनने लग रही थी और हुड्डा साहब ने बीजेपी की सरकार बनवा दी। थामने शर्म ऐ कोनी आवे, कै बात करो।
लोगों को और सिरसा जिले की जनता को खासकर पूरा ध्यान है कि थामने कै सेटिंग करी और नाक रगड़ी कि हम किसी न किसी तरह जीत जावां। सरेआम बीजेपी की मदद करी और बीजेपी ने यहां कमजोर उम्मीदवार उतारा। ऐलनाबाद के बच्चे-बच्चे को ध्यान है, झूठा प्रचार ना करो।
