- यमुनानगर में लाठी मारी, फिर आग लगाई, भिवानी में पुलिस से धक्का-मुक्की, हिसार में गुटबाजी सामने आई
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हरियाणा कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यमुनानगर में कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी के पुतले को लाठी-चप्पलों से पीटा और फिर आग के हवाले कर दिया।
उधर, भिवानी में डीसी कार्यालय पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस ने गेट पर ही रोक लिया। इससे कांग्रेसियों ने नारोबाजी करते अंदर जाने का प्रयास किया। इसमें कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हो गई। वहीं, हिसार में कांग्रेस प्रदर्शन में गुटबाजी नजर आई। यहां शहरी जिलाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग, ग्रामीण जिला अध्यक्ष बृजलाल से पहले ही ज्ञापन देने पहुंच गए। इससे शहरी और ग्रामीण जिलाध्यक्ष के बीच फूट फिर से उजागर हो गई। पंचकूला और करनाल में धरना-प्रदर्शन चल रहा है।
वहीं, फतेहाबाद में विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने पैदल मार्च निकाला और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सिरसार में जजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी लाठीचार्ज की घटना के विरोध में लघु सचिवालय के गेट पर धरना दिया।
कांग्रेस-छात्र संगठनों की प्रोटेस्ट की मुख्य बातें…
मंगलवार को कांग्रेसियों ने घेर लिया था हरियाणा लोकभवन
मंगलवार को दिल्ली में राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी संजय दत्त के नेतृत्व में पार्टी विधायकों ने रात नौ बजे हरियाणा लोकभवन तक पैदल मार्च निकाला था। मगर, कांग्रेस ऑफिस से कूछ दूर जाने पर ही इन नेताओं को पुलिस ने डिटेन कर लिया था। इसके बाद सभी को सेक्टर-17 थाने ले जाया गया। करीब एक घंटे बाद ही पुलिस ने इन नेताओं को छोड़ दिया था।
पूर्व MLA शमशेर बोले-एक नया गांधी पैदा हो गया
करनाल के पूर्व एमएलए शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि देश के भविष्य को मारा गया, पीटा गया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, 85 साल के खरगे के साथ बदतमीजी की गई है, उसके विरोध में हम DC को मेमोरेंडम देने के लिए आए हैं। यह समझ लो जैसे अंग्रेजों का गुलाम था, ऐसे ही आज हम काले अंग्रेजों का गुलाम है। यह तब भी अंग्रेजों के साथ थे और आज एक नया गांधी पैदा हो गया।
